अकबरपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी कोर्ट पैरोकारों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मॉनीटरिंग सेल के प्रभारी तथा समस्त कोर्ट पैरोकार उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय ऑपरेशन कन्विक्शन व ऑपरेशन दहन के अंतर्गत चिन्हित महत्वपूर्ण अभियोगों की अदालती पैरवी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था।