पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग बहनें लापता, मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
पूरनपुर, थाना हजारा क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी एक बहन 16 बर्षीय व दुसरी बहन 14 बर्षीय 22 मई की सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक कहीं चली गईं। उस समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था।