तुलसीपुर: लालपुर लैबुड्डी में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जल गया
24 मई शनिवार लगभग सुबह 9 बजे लालपुर लैबुड्डी में अज्ञात कारणों से एक किसान के घर में आग लग गई घर में रखा पानी चलने वाली मोटर एवं पाइप के साथ सारा गृहस्थी का सामान जल गया। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान हुए सामानों की मौका मुआवजा किया गया। बताया कि नुकसान का मूल्यांकन कर लिया गया है एवं क्षतिपूर्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।