तुलसीपुर: पचपेड़वा ओवर ब्रिज पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हुए
24 मई शनिवार लगभग 3 बजे पचपेड़वा ओवर ब्रिज पर कार एवं ई रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए, घायलों की पहचान जुनेद अहमद और इरफान अहमद के रूप में हुई है जो गुरचिहवा गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि कर तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रही ई रिक्शा दुर्घटना हो गई है।