डीग: डीग में 24 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण, 21 गांवों को मिलेगा लाभ
Deeg, Bharatpur | May 11, 2026 राज्य सरकार द्वारा किसानों के उत्थान और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को ग्राम परमदरा में लगभग 24 करोड़ रुपये लागत की तीन प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की।