हरदा कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। इस दौरान नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष विभिन्न शिकायतें प्रस्तुत कीं। इनमें मजदूरी का भुगतान न होने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पारिवारिक जमीन किसी अन्य के नाम करने जैसे मामले शामिल थे। जनसुनवाई में वार्ड नंबर 13 के युवाओं ने मानपुरा क्षेत्र में पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की।