गुना नगर: बूढ़े बालाजी के बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, जाना स्वास्थ्य का हाल-चाल उपचार के दिए आदेश
गुना में वार्ड 9 बूढ़े बालाजी के बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया। 10 जून को जनसंपर्क विभाग में बताया, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 9 जून देर शाम को जिला अस्पताल पहुंचे, बच्चों का स्वास्थ्य जाना परिजनों से चर्चा की। जिला अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।