लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी मनीष कुमार ने प्रेम संबंध बनाकर मंदिर में शादी का झूठा विश्वास दिलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।