खगड़िया: गौछारी के पास ऑटो पलटने से मैट्रिक के तीन छात्राओं जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास ऑटो पलटने से मैट्रिक के तीन छात्राओं जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि नया गांव से महेशखूंट परीक्षा देने के लिए तीनों छात्राओं जा रहे थे। इसी दौरान गौछारी के पास ऑटो पलटने से जख्मी हो गए।