गाज़ीपुर: साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, UPI फ्रॉड के ₹63,998 पीड़ित के खाते में कराए वापस
गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को राहत मिली है। दरअसल, बघोल गांव निवासी प्रमोद कुमार कश्यप के साथ यूपीआई के माध्यम से 63 हजार 998 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।