शाहजहांपुर: जलालाबाद के सुल्तानपुर में चैयरमेन के साले की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम हाउस पर जानकरी देकर रोने लगे चैयरमेन शकील
बुधवार की रात जलालाबाद नगर पालिका चैयर के बेटे की चौथी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव सुल्तानपुर में चैयरमेन के भाई कामिल ने उनके साले नेहाल की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुम्बई के लिए रवाना हो गए।