मथुरा: ADG ने पहले दौरे पर मथुरा पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए, ब्रज की सुरक्षा व्यवस्था का किया परिक्षण
आगरा जोन की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त एडीजी एस.के. भगत शनिवार को मथुरा पहुंचे। दौरे की शुरुआत में एडीजी को पर्यटक थाने में गारद द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एडीजी ने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाने के निरीक्षण के बाद आला अधिकारियों का काफिला सीधे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचा।