कैराना: कांधला में लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे युवक ने चुराए रुपये, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया
Kairana, Shamli | May 25, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जेब से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार शाम करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार, सुन्ना गांव निवासी इकबाल बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक युवक लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठ लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी जेब से करीब 400 रुपये चोरी कर लिए। इसी दौरान उसे घटना का आभास हुआ, तो शोर मचा दिया।