चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में एएसआई के रिक्त 85 पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि एएसआई के 85 रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित तिथि तक नियमित हैड कांस्टेबलों से कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए थे।