चैनपुर: सिकंदरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मुस्तकिम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। वहीं पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सोमवार की दोपहर तीन बजे चैनपुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।