कासगंज: कासगंज में तेज आँधी और बरसात से अमापुर रोड पर पेड़ और बिजली के केबिल टूटे, आवागमन और बिजली व्यवस्था प्रभावित
कासगंज में आई तेज आंधी और बारिश ने अमांपुर रोड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। राधा माधव राइस मिल के सामने एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया,और बिजली की केबिल भी टूट गई। जिससे आवागमन,और विधुत व्यवस्था प्रभावित हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी सोमवार शाम 6 बजे मिली।