मैहर: गंगा दशहरा के अवसर पर जनपद पंचायत अमरपाटन के ग्राम बेला में गंगा महोत्सव के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व और जन अभियान परिषद के तत्वावधान में संपन्न हुए। बेला ग्राम पंचायत से बेला तालाब तक जल कलश यात्रा निकाली गई।