हरदोई: सदर सांसद जयप्रकाश रावत ने हरियावां की ग्राम पंचायत अरवा गजाधरपुर में नव निर्मित सचिवालय का उद्घाटन किया
Hardoi, Hardoi | Mar 10, 2024 सांसद जयप्रकाश रावत ने दोपहर 1 बजे हरियावां की ग्राम पंचायत अरवा गजाधरपुर में नव निर्मित सचिवालय का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को समझाया। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि आप सबके आशीर्वाद से मैं दोबारा भी सांसद चुनकर आऊंगा। उन्होंने कहा कि सभी के लिए विकास के द्वार मोदी सरकार ने खोले हैं।