हरदोई: तहसील सदर से उप जिलाधिकारी ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को किया जागरूक
Hardoi, Hardoi | Mar 9, 2024 हरदोई में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तहसील सदर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें हरदोई सदर से उप जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि एक भी मतदाता मतदान करने से न छूटे, इस बार मतदान करके हरदोई को नंबर वन बनाना है।