हरदोई: आर्य कन्या पाठशाला में आयोजित किया गया कार्यक्रम, उपजिलाधिकारी ने मतदाताओं को दिलाई शपथ
Hardoi, Hardoi | Mar 10, 2024 हरदोई में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मदताता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज आर्य कन्या पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मतदाता सूची का वाचन किया गया। कॉलेज में उपजिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा द्वारा मतदाताओं को आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलायी गयी साथ ही तहसील कर्मियों द्वारा रैली भी निकाली गई हैं।