नारंगी पंचायत के कोरडीहा मैदान में मिथिलेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला पंचायती राजपदाधिकारी,बीडीओ,थाना प्रभारी सहित अन्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया,इसके पूर्व स्वर्गीय मुखिया मिथिलेश कुमार सिंह के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।