हाथरस: पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र के साथ लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा मे पड़ोसी दबंगों ने एक घर मे घुसकर पिता पुत्र के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। पड़ोसी दबंगों द्वारा की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया। घायल पिता पुत्र का डॉक्टरो द्वारा उपचार किया गया। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई।