12 जनवरी सोमवार समय सुबह 9 बजे जिले में स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम प्रातः 9 से 10:15 बजे आकाशवाणी के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय उमरिया में अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ड में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।