मानिकपुर: 9.44 करोड़ किसानों को मिली सम्मान निधि, चित्रकूट मानिकपुर में किसानों ने देखा लाइव प्रसारण
चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार दोपहर 3 बजे से किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान 18,880 करोड़ रुपये की 23वीं किस्त 9.44 करोड़ किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई।