पीपलदा: इटावा कस्बे सहित क्षेत्र में बारिश कई गांवों में ओलावर्ष्टि , किसान चिंता में डूबे फसलों में नुकसान
Pipalda, Kota | Mar 2, 2024 जिले के इटावा कस्बे सहित क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के चलते किसान चिंता में डूब गए। शुक्रवार शाम व आज सुबह पूरे क्षेत्र में बारिश हुई वही नलावता, ख़्यावदा, निमोला, ढीपरी चम्बल, मियाना, मुगेना सहित कई गांवों में ओलावर्ष्टि हुई। जिससे खेतो में खड़ी व पकी धनिये, सरसो , मेथी व चने की फसल में बेमौसम बारिश व ओलावर्ष्टि से नुकसान हुआ है।