लखीमपुर खीरी जिले के खजुहा गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुभी देवी पत्नी शिवाकांत ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की है।