मंझनपुर: नारी शक्ति वंदन के समर्थन में मंझनपुर में महिलाओं की हुंकार, बाइक-स्कूटी रैली ने दिया सशक्तिकरण का संदेश
नगर पालिका परिषद मंझनपुर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं द्वारा बुधवार को लगभग 12 बजे भव्य बाइक-स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरे नगर में महिला सशक्तिकरण के नारों और संदेशों की गूंज सुनाई दी।