रफीगंज: रफीगंज के सिहुली पंचायत के नईकी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 100 लोगों का हुआ इलाज
रफीगंज प्रखंड के सिहुली पंचायत अंतर्गत नईकी गांव में सोमवार को श्री राम राज्य संघ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से सामुदायिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संध्या 5 बजे संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से बुजुर्गों के हाथ-पैर के दर्द का इलाज किया गया। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।