लातेहार: प्रतिष्ठित व्यवसायी मुद्रिका प्रसाद का निधन, डीलरों और समाज के लोगों ने जताया शोक
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह काली बाड़ी सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य सह डीलर संघ के पूर्व अध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद उम्र 74 वर्ष का निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार औरंगा नदी के तट पर मंगलवार की दोपहर तीन बजे किया गया।वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे।