बिलासपुर: 17 चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान, एसएसपी रजनेश सिंह ने दिलाई पुलिस सेवा की शपथ, अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित
बुधवार को शाम तकरीबन 6:00 बजे, 17 चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान,एसएसपी रजनेश सिंह ने दिलाई पुलिस सेवा की शपथ, बिलासपुर आरक्षक भर्ती 2023-24 के तहत 17 चयनित उम्मीदवारों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज की। एसएसपी ने अनुशासन, निष्ठा व जनसेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई।