कनवास: दरा घाटी में संतरा से भरा ट्रक खाई में गिरा, संतरों की मची खुली लूट, पुलिस के पहुंचने से पहले बड़ी मात्रा में माल गायब
दरा घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। संतरे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा। ट्रक पलटने से उसमें लदे कई क्विंटल संतरे बिखर गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान ट्रक चालक को मामूली चोटें आई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लोगो ने बताया कि हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संतरों की खुली लूट मच गई।