सैदपुर: नगर में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम, वैश्विक युद्ध के कारण असंतुलित बाजार के चलते दी गई दीर्घकालिक निवेश की सलाह
सैदपुर नगर के एक निजी रेस्टोरेंट में कंप्लीट कैपिटल मार्केट के तत्वावधान में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को उचित मार्गदर्शन देना था। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने वैश्विक युद्ध के बीच अनिश्चित बाजार को देखते हुए निवेशकों को अनुशासित निवेश की सलाह दी।