झालरापाटन: झालरापाटन में स्वर्णकार पंचायत ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, सारोला और आँवलहेड़ा में चोरी का खुलासा करने की मांग
झालरापाटन में मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन खानपुर तहसील के सारोला गांव और मनोहरथाना तहसील के आँवलहेड़ा गांव में सोनी परिवारों के घरों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में दिया गया। पंचायत ने इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।