शाजापुर: शाजापुर में बदला स्कूलों का समय, कक्षाएं अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी
शाजापुर जिले में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी। यह नया समय 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा.ग्रीष्म ऋतु में लगातार बढ़ते तापमान से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।