जशपुर: किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर उठाई 9 सूत्रीय मांगें
खरीफ सीजन से पहले खाद, बीज और डीजल की कमी को लेकर किसानों का आक्रोश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला। किसान कांग्रेस के बैनर तले दीपक मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रति एकड़ एक बोरी खाद वि