खरगोन। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस लाइन खरगोन में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में हुई, जिसका निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल ने किया। परेड ग्राउंड में 4 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 90 पुलिसकर्मी फालइन हुए।