जयसिंहपुर: मालवा गांव मोड़ के पास किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भट्टमई पावर हाउस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मालवा गांव मोड़ के पास अरविंद किराना स्टोर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से शनिवार सुबह 4:00 बजे आग लग गई जिसके दौरान दुकान में रखे हुए फ्रीजर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया वहीं वहां पर मौजूद लोगों ने काफी कड़ी मशक्कत करने के बाद आग बुझाने में काबू पाया