जशपुर: भाजपा की प्रचंड जीत पर जशपुर में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जशपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। सोमवार की शाम 5 बजे जशपुर बस स्टैंड परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने इसे