जींद: जिले में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए जमा करवाएं कागजात, अन्यथा आवेदन होंगे रद्द : उपायुक्त
Jind, Jind | Feb 19, 2024 जींद जिला में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 26 सितंबर 2023 को ड्रा के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया हुआ था।लेकिन कुछ लाभार्थियों ने अनुदान संबंधित कागजात कार्यालय में जमा नहीं करवाए हैं ।जींद के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा नेआज सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने संबंधित किसानों को जल्द कागजात जमा करवाने के लिए कहा है।