जींद: जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा के प्रतिनिधि को हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Jind, Jind | Feb 18, 2024 आज रविवार को हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जींद शहर में विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा के आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक के प्रतिनिधि को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने मीडिया को यह जानकारी दी।