जींद: किसान भवन में संपन्न हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, 21 फरवरी को BJP के जिला कार्यालयों पर किया जाएगा प्रदर्शन
Jind, Jind | Feb 19, 2024 संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज सोमवार को जींद शहर की शिव कॉलोनी में स्थित किसान भवन में आयोजित हुई। बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बैठक में यह निर्णय लिया है कि आगामी 21 फरवरी को प्रदेश भर में भाजपा के सभी जिला कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार के पुतले फुके जाएंगे।