लोगों ने वाहनों के आगे बैठकर रोका महापौर का रास्ता। महिलाएं बोलीं- वोट मांगने तो आते हैं, फिर दिखाई नहीं देते👇
महापौर शारदा सोलंकी आज नगरनिगम उपायुक्त एमएल डोंडिया के साथ वार्ड क्रमांक 3 का भ्रमण करने पहुंची थी। वहां जलभराव सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया और वार्ड की बदहाली को लेकर जवाबतलब किया।