मंझनपुर: मजदूरी से लौट रहे युवक को चाकवन चौराहा के पास मिनी बस ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में प्रयागराज किया गया रेफर
जीवनगंज निवासी राम राज मिनी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चाकवन के पास हुआ। घायल की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि उनके पति कोखराज में मजदूरी का काम कर रहे थे। रविवार को शाम करीब पाँच बजे वह काम से छुट्टी पाकर चाकवन चौराहा सब्जी लेने पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।