मंझनपुर: एक सप्ताह की झुलसती गर्मी के बाद मंझनपुर में झमाझम बारिश, मौसम बदलते ही लोगों ने ली राहत की सांस, किसानों के चेहरे खिले
मंझनपुर मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान पर घने काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक सप्ताह से बारिश न होने से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों ने राहत की लंबी सांस ली। वहीं खेतों में पानी की कमी से चिंतित किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।