मंझनपुर: घासीपुर में भाकियू की बैठक सम्पन्न, किसान डीएपी की किल्लत, टूटी सड़क और बिजली संकट से जूझ रहे
घासीपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा किसान नेता योगेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार अगर समय रहते डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराती तो धान की फसल पर गहरा असर पड़ेगा