मंझनपुर: बिक्री नहीं होने से दुखी युवक बहन के घर गया, अनहोनी की सूचना पर पुलिस ने यमुना ब्रिज के पास से युवक को बरामद किया
शनिवार रविवार की मध्य रात्रि महेवाघाट थाना जाकर बैरागीपुर के रहने वाले दयाराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गायब है। अनहोनी की आशंका जताई पुलिस सर्विलांस की मदद से युवक विकास सोनी को यमुना ब्रिज के पास से रविवार दोपहर बरामद किया।विकास ने बताया कि उसकी दुकान में बिक्री नहीं हो रही थी, काफी दुखी था इसलिए बहन के घर राजापुर गया था।परिजनों के सुपुर्द किया गया।