मंझनपुर: मंझनपुर में खुलेआम बिक रहा गांजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश
मंझनपुर के सिराथू रोड पर खुलेआम गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है। गांजा बेचने और खरीदने का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो की पब्लिक एप पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो ट्विटर पर भी तेजी से शेयर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार ने मामला संज्ञान में लिया है।