बागपत: मीतली चौराहे के निकट कार की टक्कर से घायल बाइक सवार मिस्त्री आस मोहम्मद की दिल्ली के एक अस्पताल में हुई मौत
Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2025 मीतली चौराहे के निकट डौला गांव निवासी अमर पुत्र कृष्णपाल और हरचंदपुर के आस मौहम्मद मिस्त्री के साथ राशिद कालोनी बागपत से काम कर डौला जा रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ग्राम मीतली चौराहे के निकट पहुंचने पर मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे।