हुज़ूर: साइकिल पर सवार हुआ शहर फिटनेस का दिया संदेश, विश्व साइकिल दिवस पर भोपाल में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 रविवार सुबह राजधानी की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुए 'संडे ऑन साइकिल' अभियान में हजारों फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लेकर शहर को फिटनेस का संदेश दिया। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने फ्लैग ऑफ कर किया।