मौदहा: मौदहा में दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर चलेगा बुलडोजर, सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अपनाया सख्त लहजा
नेशनल हाईवे-34 पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान से पहले, जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई , जिसमें यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में एआरटीओ अमिताभ राय, उप